रांची: दिनदहाड़े सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की चाकू मारकर ह*त्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता गोपाल कृष्ण सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम स्थित अपने घर के पास एक दुकान में कागजात की जेरॉक्स कराने गए थे, तभी एक व्यक्ति ने उनके पेट, पीठ और सिर पर चाकू से कई बार हमला किया। शोर मचाने पर स्थानीय लोग दौड़े, लेकिन हमलावर भागने में सफल रहा।गोपाल कृष्ण रांची सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे।उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुखदेव नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




