रांची: झारखंड के गुमला, रांची और जमशेदपुर जैसे अलग-अलग जिलों में ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी एक ही गिरोह के हैं. पिछले 3 महीनों में इस गिरोह ने झारखंड के साथ साथ पश्चिम बंगाल में भी कुछ शहरों में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। लेकिन अब पुलिस ने इस गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों में मोनू, बाबूलाल, आनंद और सोनू शामिल हैं। पिछले सप्ताह गुमला में ज्वेलरी शॉप में गोलीबारी, जमशेदपुर में ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की घटना को अंजाम देने और रांची के पंडरा में ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को पलामू से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि बाबूलाल पर रांची पुलिस द्वारा 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था साथ ही पोस्टर भी चिपकाए गए थे.




