झारखण्ड : पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी का स्वर्गवास हो गया है.इसे लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है.सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया “पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्टीफन मरांडी जी की धर्मपत्नी के स्वर्गवास की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है।हमारी प्रार्थना है कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को अपनी शरण में लें तथा इस विकट परिस्थिति में स्टीफ़न दा और उनके समस्त परिजनों को संबल एवं सामर्थ्य प्रदान करें।”




