गढ़वा टेंडर घोटाला मामले में फरार आरोपी हृदयानंद तिवारी के घर ED ने चिपकाए इश्तेहार.

0
GADHWA

टेंडर घोटाला मामले में ED की टीम ने गढ़वा के फरार आरोपी हृदयानंद तिवारी के घर पहुंची और इश्तेहार चिपकाया. टेंडर घोटाले के आरोपी हृदयानंद तिवारी के खिलाफ 25 जुलाई को इश्तेहार जारी किया गया है .उसके बाद 30 दिनों के अंदर हाजिर देने को कहा गया था. आप को बता दे की हृदयानंद टेंडर घोटाले के मुख्य आरोपी चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के चार्टर्ड अकाउंटेंट का स्टाफ रह चुका है. ED कार्यालय हृदयानंद तिवारी को नहीं पहुंचने पर आज ED ने गढ़वा स्थित हृदयानंद तिवारी के घर पर इश्तेहार चिपकाया है.मिली जानकारी के अनुसार हृदयानंद तिवारी लंबे समय से गढ़वा में ही रह रहे थे और उनका एक घर दिल्ली के पांडव नगर में भी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here