Ranchi: आठ दिनों का मानसून सत्र आज झारखंड विधानसभा में शुरू हो गया है।स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो ने सदन में शोक संदेश पढ़ा। सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने से पहले सभी को पवित्र श्रावण माह की बधाई व शुभकामनाएं दीं। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद विधानसभा में एटीआर पेश किया गया। सदन की कार्यवाही को 29 जुलाई सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है। हेमंत सरकार के कार्यकाल में अंतिम सत्र में 6 कार्यदिवस हैं। आठ दिन के सत्र में दो दिन कार्यवाही नहीं होगी क्योंकि 27-28 जुलाई को शनिवार-रविवार है। बता दें कि सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले भाजपा के विधायकों ने मुख्य द्वार पर सीएम हेमंत सोरेन के विरुद्ध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर युवाओं, किसानों और राज्य की जनता से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और सीएम से इस्तीफे की मांग की।




