नक्सलियों ने 25 जुलाई को बिहार और झारखंड बंद की घोषणा की थी.आप को बता दे की धनबाद के 25 लाख की इनामी नक्सली नेता कॉमरेड की पत्नी जया हेम्ब्रम समेत तीन नक्सलियों की गिरफ्तारी के विरोध में 25 जुलाई को झारखंड-बिहार बंद का ऐलान किया गया था .इसकी को लेकर आज (25JULY ) की रात से ही नक्सली बंदी शुरू कर दी थी .बंद को लेकर रेलवे ने अलर्ट जारी कर दिया है नक्सल प्रभावित इलाकों से गुजरने वाली ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. सभी स्टेशनों पर सतर्कता बरतने को कहा गया है. और रांची ,तमाड़, खूंटी बुंडू सिल्ली रोड पर पुलिस की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. इन सभी के जंगलो इलाको में जगह जगह पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. दूसरी तरफ माओवादी बन्दी को लेकर बुंडू ,तमाम और सभी नक्सली इलाके के दुकानों को बन्द कर दिया गया है.




