सीएम हेमंत सोरेन पर टिप्पणी के लिए बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही के खिलाफ शिकायत दर्ज

0
hemant soren

रांची : भाजपा के भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप सिंह ने 22 जुलाई को रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में सीएम हेमंत सोरेन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि गट्टा पकड़ कर कुर्सी से उतारेंगे जिसके बाद हेमंत सोरेन के खिलाफ टिप्पणी करने पर बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। झामुमो कार्यकर्ता ने गढ़वा के रमना थाने में शिकायत दर्ज कराया है. बता दें कि कई स्थानों पर गट्टा का अर्थ कॉलर होता है लेकिन भानू प्रताप का कहना है कि स्थानीय भाषा में गट्टा का मतलब कॉलर नहीं कलाई है. कॉलर को उनके यहां टोटा कहते हैं.भानू प्रताप ने उनपर हुई FIR के बाद कहा”झारखंड में बेतहाशा बढ़ती लूट, ह’त्या और आपराधिक घटनाओं ने लोगों का जीना हराम कर दिया है लेकिन हेमंत सोरेन को इससे फर्क नहीं पड़ता उन्हें बस इस बात से मतलब है कि उनके बारे में किसने क्या बोला है!महोदय, बस 2 महीने और सत्ता की ताप दिखा लीजिये, विदाई तो तय ही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here