सीएम आवास का घेराव करने जा रहे पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज,छोड़े गए आंसू गैस के गोले

0
Para teachers

रांची : कल सहायक पुलिस कर्मियों के आंदोलन के बाद आज रांची में पारा शिक्षकों के आंदोलन शुरू हो गया इस दौरान झारखंड के हजारों पारा शिक्षक रांची के मोरहाबादी मैदान से सीएम आवास का घेराव करने निकले थे. लेकिन सीएम आवास पहुंचने से पहले ही पुलिस ने पारा शिक्षकों को रोक दिया, लेकिन पारा शिक्षक आगे बढ़ने के प्रयास करने लगे. जिस कारण पुलिस ने उनपर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी किया.रांची के सिटी एसपी सहित कई थानों के थानेदार मोरहाबादी मैदान में कैंप कर रहे हैं.1000 से अधिक जवानों को मोरहाबादी मैदान की घेराबंदी में लगाया गया है.बता दें कि पारा शिक्षक लंबे समय से वेतन वृद्धि और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here