Ranchi : मोरहाबादी मैदान में स्थाईकरण, वेतनवृद्धि सहित 8 सूत्री मांग को लेकर दो जुलाई से आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों का सब्र आज खत्म हो गया आज वे बैरिकेडिंग तोड़कर सीएम आवास का घेराव करने निकले थे इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। लाठीचार्ज भी की गई वहीं कई लोग घायल हो गए।आज सुबह सहायक पुलिसकर्मियों और सरकार के बीच हुई वार्ता हुई है। जिसमें सहायक पुलिसकर्मियों का अनुबंध 1 साल बढ़ाने और पुलिस बहाली में आरक्षण देने पर सहमति बन गई है। झारखंड पुलिस के एडीजी मुख्यालय आरके मलिक ने बताया कि सहायक पुलिसकर्मियों को आश्वासन दिया गया है कि 9 अगस्त से समाप्त हो रहा उनका अनुबंध 1 साल के लिए और बढ़ाया जाएगा। उनके वेतन भत्ते में 20% की बढ़ोतरी की जा रही है। इसके अलावा झारखंड पुलिस में होने वाली बहाली में उन्हें आरक्षण दिया जाएगा.




