राँची में अनुराग ठाकुर: डबल इंजन की सरकार में प्रदेशों में विकास की संभावनाएँ अधिक

0
anurag thakur

आज राँची में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से भेंट कर झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में फिर डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं। बोकारो में अनुराग ठाकुर ने संबोधित किया ”केंद्र की मोदी सरकार ने सदा ही राज्यों के साथ संघीय ढाँचे को मज़बूत करने की भावना से काम किया और जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें नहीं थीं, वहाँ भी कभी किसी प्रकार की कमी मोदी जी ने नहीं आने दीं। झारखंड अपार संभावनाओं का प्रदेश है। बेहतर झारखंड के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने के लिए यहाँ के युवाओं को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। बेहतर झारखंड निर्माण के लिए हमें प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भरता कम करते हुए रोज़गार-स्वरोज़गार के लिए अन्य वैकल्पिक साधनों की ओर और सुनियोजित तरीक़े से आगे बढ़ना होगा।”इसके अलावा मिडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “… झारखंड को अलग राज्य बनाना भाजपा का सपना था जिसे अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरा किया। पिछले 2 दशकों में झारखंड नई ऊंचाइयों को छू सकता था, लेकिन कुछ कारणों से, खासकर पिछले 5 सालों में कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया और राज्य के विकास से समझौता किया गया लेकिन पिछले 5 सालों में कई नेताओं से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई… सरकार विफल हो गई है और जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार है… आप उत्तर प्रदेश और असम को डबल इंजन सरकार की सफलता के उदाहरण के रूप में देख सकते हैं…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here