रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा “रांची में मुहर्रम की चंदा वसूली के नाम पर गुंडों द्वारा दुकानदारों के साथ मारपीट और बदसलूकी की जा रही है। ऐसी घटनाओं से पूरे शहर का शांति-सौहार्द बिगड़ सकता है।रांची का मेन रोड अति संवेदनशील क्षेत्र है। पूर्व में भी ऐसे असामाजिक तत्वों द्वारा शहर को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास किया जा चुका है।रांची पुलिस उक्त घटना में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर मुहर्रम के चंदा वसूली में हो रही इस गुंडागर्दी को तुरंत बंद करें, साथ ही मेन रोड के सभी दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। “बता दे कि इस मामले में लोअर बाज़ार थाना में शिकायत दर्ज किया जा चुका है जिसमें कहा गया है कि दास म्युजिकल स्टोर्स में अज्ञात लोग चंदा मांगने आए थे जिन्होंने मारपीट की और देख लेने की धमकी दी।




