देवघर : राजकीय श्रावणी मेला, 2024 के मद्देनजर विभिन्न मकान, होटल, रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर वैसे सभी मकान मालिक को आदेश दिया गया है कि टाउन प्लानर, नगर निगम, से सम्पर्क स्थापित कर अपने-अपने मकान का भौतिक सत्यापन कराकर प्रतिवेदन के आधार पर मरम्मति करना सुनिश्चित करेंगे।साथ ही ऐसा नहीं करने की स्थिति में भविष्य में भवन गिरने से जो भी जान-माल की क्षति होगी, उसके लिए भवन मालिक स्वयं जिम्मेवार होगें एवं किसी प्रकार की घटना/दुर्घटना होने पर BNSS-152 के तहत नियमानुसार आवश्यक एवं कड़ी कार्रवाई की जायेगी।इससे पहले डीसी ने नगर निगम क्षेत्र के साथ सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में पुराने व जजर्र भवनों को नोटिस भेजते हुए भवनों को खाली कराने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया। साथ ही सीता होटल समीप गिरे बहुमंजिला भवन के मलबे को हटाने के साथ शेष बचे जजर्र भवन को नोटिस देकर गिराने का निर्देश दिया।इसके अलावा मेला क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था और जाम की समस्या के निराकरण को लेकर बड़े-छोटे वाहनों के अलावा टोटो का परिचालन मेला क्षेत्र में निर्धारित रुटलाइन पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।




