जमशेदपुर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल चोरी की घटना को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया और उनकी निशानदेही पर 12 मोटरसाइकिल को बरामद किया गया।




