Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र की पूजा-अर्चना कर झारखण्डवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की। हेमंत सोरेन ने कहा”महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के पावन पर्व में शामिल होकर धन्य हुआ।आप सभी को रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।भगवान जगन्नाथ आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें.”




