Ranchi : टेंडर कमीशन घोटाला मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, तत्कालीन OSD संजीव लाल और जहांगीर आलम के खिलाफ PMLA की स्पेशल कोर्ट में ईडी ने चार्जशीट दाखिल की है। आरोप पत्र में ईडी का कहना है कि ग्रामीण विकास विभाग,स्पेशल डिविजन और ग्राम्य अभियंत्रण संगठन की निविदा में चयनित ठेकेदारों से 0.75-1.50 प्रतिशत तक कमीशन ली जाती थी.आलमगीर आलम के कार्यकाल में 3 हजार करोड़ रुपये की कमीशन की वसूली की गयी है।गौरतलब है कि 6-8 मई को रांची में छापेमारी दौरान ईडी ने आलम गीर आलम के OSD संजीव लाल और जहांगीर आलम के यहाँ से 37.50 करोड़ की बरामदगी के बाद उन्हें 7 मई को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद 15 मई को पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को भी गिरफ्तार कर लिया गया।


