स्कूटी पर सवार शिवसेना नेता पर बीच सड़क पर तलवार से वार, लोगों के साथ नेता का गनमैन भी बना रहा मूकदर्शक

0
sandeep thapar

पंजाब : निहंग सिखों की पोशाक पहने 3-4 लोगों के एक समूह ने शुक्रवार को लुधियाना के व्यस्त पुरानी जेल रोड पर शिवसेना (पंजाब) नेता संदीप थापर उर्फ ​​गोरा पर तलवारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।लुधियाना में बीच सड़क पर हुई इस घटना में सामने आया है कि स्कूटी पर सवार शिवसेना नेता संदीप थापर ने हाथ जोड़े लेकिन हमलावरों ने फिर भी निशाना बनाया। इस दौरान उनका गनमैन साइड में मूकदर्शक बनकर खड़ा रहा और उसने गोरा को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया।ना ही आस पास के लोग ही उन्हें बचाने आए। बताया जा रहा है कि थापर को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी और हमला उनके सामने हुआ, लेकिन थापर के “पुलिस गार्ड” को उनकी सुरक्षा का खतरा होने पर वे तुरंत गायब हो गए।घटना के विरोध में शिवसेना नेताओं ने सिविल अस्पताल और उसके बाद डीएमसी अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया तथा स्थिति से निपटने के पुलिस प्रशासन के तरीके पर असंतोष व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here