Ranchi : ओडिशा हाईकोर्ट के सीनियर जस्टिस डॉ. विद्युत रंजन सारंगी ने आज झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ली। आज राज्यपाल श्री सी० पी० राधाकृष्णन ने न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी को झारखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। इस समारोह में भाग लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी को अपने एवं समस्त राज्यवासियों की तरफ़ से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में झारखंड का न्यायिक तंत्र और मजबूत होगा। इसके अलावा अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रबींद्रनाथ महतो आज 5 जुलाई 2024 को राजभवन में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने डॉक्टर बीआर सारंगी के शपथ समारोह में सम्मिलित हुए।




