लातेहार:आज भाकपा माओवादी के 2 इनामी नक्सलियों का सरेंडर कर दिया.पलामू डीआईजी वाईएस रमेश, लातेहार डीसी गरिमा सिंह एसपी अंजनी अंजन, सीआरपीएफ कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी और सीआरपीएफ कमांडेंट केडी जोशी ने आज गुलदस्ता देकर सरेंडर करने वाले नक्सलियों भाकपा माओवादी संगठन के जोनल कमांडर नीरज सिंह खरवार और सालमन गंझु को सम्मानित किया.झारखंड सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों ने ये फैसला लिया है.इनके सिर पर सरकार द्वारा 10-10 लाख का इनाम था.




