प्रदेश चुनाव प्रभारी Shivraj Chouhan ने किया संबोधित, हज़ारीबाग़ सांसद मनीष जयसवाल भी रहे उपस्थित

0
Shivraj Chouhan

आज भारतीय जनता पार्टी, रामगढ़ जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक को केंद्रीय कृषि मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी Shivraj Chouhan ने संबोधित किया.इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद , प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, हज़ारीबाग़ सांसद मनीष जयसवाल भी उपस्थित रहे.Shivraj Chouhan ने कहा मेरा सौभाग्य है कि झारखंड की इस पवित्र धरा पर आने का अवसर मिला। यहां की गठबंधन की सरकार के कुशासन का अंत करना हमारा संकल्प है।झारखंड अद्भुत प्रदेश है और इसमें जबरदस्त सामर्थ्य है। इसी संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं के बीच आया हूं।भारतीय जनता पार्टी की आत्मा विचार है हमारे एकात्म मानव दर्शन का, तो कार्यकर्ता हमारे प्राण हैं, इसलिए कल भी बूथ अध्यक्ष रिंकू पासवान जी के यहां मैंने चाय पी, फिर हमारे मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत जी उनके घर मैंने भोजन किया और आज भी मंडल अध्यक्ष दिलीप जी के यहां मैंने नाश्ता किया आनंद आ गया।झारखंड का परंपरागत नाश्ता छिलका, धुसका, मडुआ, घुघनी, रागी, चने का सब्जी, यहां का परंपरागत भोजन बहुत स्वादिष्ट है। कार्यकर्ताओं से मिलकर मन आनंद से भर गया और यह नाश्ता करके मैं तृप्त हो गया।हमारे अद्भुत कार्यकर्ता है सहज, सरल परिश्रमी इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर हम यहां भाजपा की सरकार बनाएंगे। अब तो सबसे बड़ी बात यह है कि, असली चेंज होगा विधानसभा के चुनाव में भ्रष्ट, बेईमान, अराजक सरकार जायेगी और भारतीय जनता पार्टी आयेगी। इसके अलावा शिवराज चौहान ने आज रांची ग्रामीण जिले के ओरमांझी मंडल अध्यक्ष दिलीप मेहता के आवास पर वृक्षारोपण कर जलपान किया.झारखंड प्रवास के दूसरे दिन आज प्रात: रांची में ओरमांझी मंडल के मंडल अध्यक्ष दिलीप मेहता के निवास पहुंचकर उनसे भेंट की एवं परिवारजनों तथा अन्य कार्यकर्ता साथियों के साथ पर स्वादिष्ट जलपान का आनंद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here