बीते कुछ दिन पहले 28 जून को हथियार के बल पर बिरसा चौक स्थित डीपी ज्वेलर्स में लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले 6 लोगो को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आप को बता दे की पुलिस ने 6 को सिर्फ शक के अधार पर गिरफ्तार की है। रांची पुलिस की टीम ने एसएसपी चन्दन सिन्हा के आदेश पर बिहार और ओडिशा में छापेमारी हुआ था और छापामारी के दौरान कुछ अहम जानकारी मिली थी जिसके आधार पर पुलिस ने ये 6 को गिरफ्तार की है। अपराधियों ने लूटपाट करने के बाद एक बाइक को एयरपोर्ट रोड में छोड़ कर फरार हो गया था.और दूसरी बाइक से गई थी पुलिस ने वह बाइक को अपने कब्जे में लिया था। और वह बाइक कोलकाता के एक युवक के नाम से रेजिस्टेड है । अपराधी हथियार के बल पर 28 जून दोपहर 3 बजे 1.50 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे. अपराधी ने गोली बरी भी की थी जिसमें दुकान के मालिक जख्मी हुआ थे । घटना के बाद लगातार रांची एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा अपराधियों की खोज बिन में लगे है और अभी 6 को गिरफ्तार कर पूछताछ में लगी है ।




