राजधानी रांची के हटिया स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किये गए है.दोनों गांजा तस्कर उड़ीसा के संबलपुर से गांजा लेकर हटिया स्टेशन पहुंचे थे.और यूपी जाने की तैयारी थी.हटिया स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाये जा रहे थे इस दौरान दोनों तस्करो को प्लेटफॉर्म नंबर 3 से दोनों तस्कर गिरफ्तार किये गए.दोनों तस्कर सचिन कुमार और अक्षित चौधरी के नाम से जाना जाता है. 15 किलो गांजा की कीमत लगभग 8 लाख बताया जा रहा है.यूपी में गांजा की कीमत ज्यादा है इसलिए दोनों तस्कर यूपी गांजा को बेचने जा रहे थे पर दोनों को पुलिस टीम ने हटिया स्टेशन पर पकड़ लिया.फिलहात गांजा और दोनों तस्कर को पुलिस ने पकड़ लिया है और पूछताछ जारी है.




