पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिली राहत, 5 महीने बाद मिली जमानत .

0
HEMANT SOREN

झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज (28jun) को जमानत मिल गई है आप को बता दे की हेमंत सोरेन को 31जनवरी को ED ने लम्बी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था. हेमंत सोरेन रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में थे .पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत पुरे 5 महीनेबाद आज जेल से बाहर आयेंगे.जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट से इस याचिका पर तीन दिनों तक लगातार बहस करने के बाद 13 जून को फैसला सुरक्षित रख लिया था.वही आज हेमंत सोरेन को जमानत मिल गई है. और कल ( 29 जून) को जेल से बाहर आ सकते हैं. हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से दलीलें पेश करते हुए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा था कि जमीन छोटानागपुर के भुईंहरी नेचर की है और इस जमीन को किसी भी व्यक्ति को बेचा या हस्तांतरित नहीं किया गया है . इस जमीन की लीज राजकुमार पाहन के नाम पर है. जिस से इससे हेमंत सोरेन का कोई संबंध कहि दूर से भी नही है .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here