हजारीबाग में हुआ था NEET का पेपर लीक, बिहार पुलिस ने देवघर से 5 को पकड़ा

0
neet paper leak

झारखंड: सूत्रों के मुताबिक़ झारखंड के हजारीबाग के एक सेंटर से NEET का पेपर लीक हुआ था. पटना में जले हुए प्रश्न पत्र में छपे बुकलेट से सुराग मिले हैं. अब झारखंड के ही देवघर से 5 लोगो के इस मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार होने की खबर सामने आ रही है.बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में आरोपी सिकंदर यादवेंद्र ने कबूला है कि उसने पेपर खरीद के लिए आरोपी नीतीश कुमार और अमित आनंद को 32 लाख रुपये दिए थे। बाद में पेपर को 40 लाख रुपये में दानापुर पटना के आयुष कुमार, समस्तीपुर के अनुराग यादव, रांची के अभिषेक कुमार और गया के शिवनंदन कुमार को पेपर बेचा था। आरोपी ने यह भी कबूला है कि नीट परीक्षा से एक रात पहले पटना के रामकृष्णा नगर में 4 मई को इन सभी अभ्यर्थियों को रातभर पेपर रटवाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here