गिरिडीह: विधायक बनने के बाद पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की नवनिर्वाचित विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन आज गांडेय का दौरा किया.गिरिडीह पहुंचने के बाद विधायक कल्पना सोरेन ने नए परिषद भवन में सबसे पहले अधिकारियों के साथ बैठक की.उन्होंने गिरिडीह में जिला पदाधिकारियों के साथ गांडेय विधानसभा से जुड़े मुद्दों और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बैठक की। आज उन्होंने कहा जो वादा किया है उसे निभाया जाएगा। विभिन्न कार्ययोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है।गांडेय विधायक ने कहा कि उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता सड़क, पेयजल व्यवस्था, शिक्षा और पुल निर्माण करना है। विधायक ने कहा कि उन्हें चार महीने में जनता से किए वादे को पूरा करना है।




