पाकिस्तान : इस्लामी भीड़ ने कुरान का अपमान करने के आरोप में पर्यटक को जिंदा जलाया

0
fire

पाकिस्तान में इस्लामी भीड़ ने कुरान का अपमान करने के आरोप में एक पर्यटक को जिंदा जला दिया।रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने किसी भी हिंसा को रोकने के लिए शुरू में संदिग्ध को हिरासत में लिया।फिर भीड़ ने पुलिस स्टेशन और एक पुलिस वाहन को आग लगा दी, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।पाकिस्तान सरकार ने घटना की निंदा की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। घटना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले की है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात स्वात के मद्यन इलाके में ये घटना हुई। कथित तौर पर संदिग्ध ने पवित्र कुरान के कुछ पन्ने जला दिए थे जिसके बाद स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस अधिकारी जहीदुल्लाह ने बताया कि भीड़ ने थाने में आग लगा दी। बाद में कुछ लोग पुलिस थाने में घुस कर संदिग्ध को गोली मार दी फिर उसके शव को घसीटकर मद्यन अड्डा ले गए, उसे वहां लटका दिया। घटना के बाद भड़की हिंसा में आठ लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि भीड़ ने संदिग्ध की जमकर पिटाई की गयी और इसका वीडियो बनाया गया। इसके बाद ज्वलनशील पदार्थ लाकर संदिग्ध को जला डाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here