बाबूलाल मरांडी: झामुमो विधायक द्वारा कांग्रेस नेता पर चुनाव बूथ प्रबंधन का पैसा गबन करने के आरोप पर कारवाई करें ECI

0
babulal marandi

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज मिडिया से बात करते हुए कहा कि झामुमो विधायक समीर मोहंती ने कांग्रेस नेता के उपर चुनाव बूथ प्रबंधन का पैसा गबन करने का आरोप लगाया है।वैसे तो कांग्रेस-झामुमो का संस्कार ही पैसों की बंदरबांट करना है, फिर भी मोहंती ने चिट्ठी में चुनावी खर्च का जो विवरण बताया है, वो निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई राशि से कई गुना ज्यादा है।ECI उक्त मामले का संज्ञान लेकर मोहंती द्वारा लिखे गए पत्र की फॉरेंसिक जांच कर उचित कारवाई करे।इंडिया गठबंधन के जेएमएम प्रत्याशी समीर मोहंती ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्होंने ऐसा कोई पत्र लिखा ही नहीं है इसलिए इस मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है.साथ ही उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और झामुमो के बीच कोई विवाद पैदा करना चाहता है. उन्होंने संभावना जताई है कि हो सकता है कांग्रेस का ही कोई व्यक्ति ऐसा कर रहा हो. मिडिया से बात करते हुए मरांडी ने बिजली और जलसंकट को लेकर झारखण्ड की चंपाई सरकार पर निशाना साधा ”इस भीषण गर्मी में उत्पन्न बिजली और जलसंकट से राज्य का आमजन त्रस्त है।इतनी विकराल स्थिति में भी राज्य सरकार द्वारा जनता को राहत पहुंचाने की कोई पहल नहीं की जा रही। चंपाई सोरेन जी, युद्धस्तर सुचारू बिजली एवं जलापूर्ति के लिए अधिकारियों को निर्देशित करें। जनता की समस्याओं के समाधान में कोई कोताही नहीं बरतनी चाहिए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here