पूर्वी सिंहभूम : मुख्यमंत्री, झारखंड चम्पाई सोरेन द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन तथा परसम्पत्ति वितरण 16 जून को गांधी मैदान, मानगो में किया जाएगा । कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर डीसी ने आज सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण की समीक्षा किया, कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, लाभुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, मेडिकल टीम, एंबुलेंस की उपलब्धता, पार्किंग, आवश्यक जगहों पर बैरिकेडिंग की समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिया।




