किसानों की ऋण माफी बढ़ाकर 2 लाख, 20 जून से विद्यार्थी ले सकेगे 15 लाख तक का शिक्षा लोन

0
cm champai soren

रांची : मंगलवार को विभिन्न विभागों की तरफ से संचालित फ्लैगशिप योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य में वर्तमान में किसानों का 50 हजार रुपए तक का ऋण माफी को बढ़ाकर दो लाख रुपये किया जाए।इसके लिए नीतिगत प्रक्रिया को जल्द पूरा करें। सीएम ने इस दौरान कहा अधिक से अधिक किसानों को केसीसी से आच्छादित किया जाए। समय पर लोन चुकाने वाले किसानों को ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। जुलाई माह के पहले सप्ताह तक बीज का वितरण कर देने पर जोर दिया गया है। बता दें कि गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का पोर्टल 20 जून से एक्टिव होने वाला है। विद्यार्थी इस योजना के जरिए 15 लाख रुपए तक का शिक्षा लोन ले सकेंगे। ऐसे में इस योजना का अधिक से अधिक विद्यार्थी लाभ ले सकें, इसके लिए सीएम ने इसका प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है। इस के आलावा सीएम ने जेपीएससी और जेएसएससी में विभिन्न पदों के लिए जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here