कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने आज केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का कार्यभार संभाला.कोडरमा सांसद ने कहा “सेवा यात्रा का एक निर्णायक मोड़, एक नई शुरुआत!आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra modi जी के नेतृत्व में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में कार्यभार संभालते हुए उत्साह और गौरव की अनुभूति कर रही हूं।विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने महिला सशक्तिकरण और बचपन के संरक्षण – संवर्द्धन के स्मरणीय दौर का साक्षात्कार किया है। मेरा प्रयास होगा कि प्रधानमंत्री जी की आकांक्षा के अनुरूप देश विमेन डेवलेपमेंट के स्थान पर विमेन लेड डेवलेपमेंट की उपलब्धि प्राप्त करे।आइए, मिलकर शुरू करें नारी की नेतृत्वकारी भूमिका के स्वर्णिम सफर का!इससे पहले भारत सरकार की निवर्तमान महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी से उनके आवास पर उनकी मुलाकात हुई। कोडरमा सांसद को स्मृति ईरानी द्वारा स्नेहसिक्त अगवानी और पूरे अपनेपन के साथ बधाई देने के उनके अंदाज ने अभिभूत किया। उन्होंने कहा मंत्रालय के दायित्वों के निर्वहन में उनका प्रेरक मार्गदर्शन सदैव मेरे लिए प्रकाश पुंज की भांति उपयोगी होगा।




