रामोजी समूह के संस्थापक, ईनाडु ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव (88 वर्ष ) को 5 जून को सांस लेने में तकलीफ के कारण हैदराबाद के स्टार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। झारखण्ड सीएम चम्पई सोरेन ने ईनाडु न्यूज नेटवर्क/ ईटीवी समूह एवं रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक पद्मविभूषण रामोजी राव जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।उनके निधन से मीडिया और फिल्म उद्योग के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।अंतिम जोहार !
पीएम नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त किया ‘श्री रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से, उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए।रामोजी राव गारू भारत के विकास के प्रति बेहद भावुक थे। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे बातचीत करने और उनकी बुद्धिमत्ता से लाभ उठाने के कई अवसर मिले। इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने शोक व्यक्त किया”भारतीय मीडिया उद्योग में अग्रणी व्यक्ति, पद्म विभूषण श्री रामोजी राव गारू के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना।पत्रकारिता, सिनेमा और मनोरंजन में उनके योगदान ने एक स्थायी प्रभाव छोड़ा है और मीडिया परिदृश्य को बदल दिया है।इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के साथ हैं।”
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने शोक व्यक्त किया ” भारतीय मीडिया उद्योग में अग्रणी व्यक्ति, पद्म विभूषण श्री रामोजी राव गारू के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना।पत्रकारिता, सिनेमा और मनोरंजन में उनके योगदान ने एक स्थायी प्रभाव छोड़ा है और मीडिया परिदृश्य को बदल दिया है।इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के साथ हैं।”




