रांची पंडरा बाजार समिति में मतगणना को लेकर पूरी सुरक्षा,चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात

0
PANDRA

लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट कल (4JUN) को घोषित हो जाएगी.जिसको लेकर रांची पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं.कल रांची पंडरा में मतगणना होना है जिसको लेकर स्थल पर चार लेयर की सुरक्षा की गई है. मतगणना को लेकर पंडरा बाजार समिति में 3 IPS अधिकारी, 2 DPS और 6 के इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है साथ ही पूरे कैंपस में पुलिस बल की तैनाती की गई है. उसके अलावा CRPF जवानो को भी लगाया गया है. इसके लिए हजारो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.रांची के SSP चंदन कुमार सिन्हा और DC राहुल सिन्हा ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का जायजा लगातार ले रहे है. रांची SSP चन्दन सिन्हा ने बताया की पूरे मतगणना प्रक्रिया के दौरान पुलिसकर्मी अलर्ट रहेंगे। पूरी चेकिंग के बाद ही वहां लोग प्रवेश कर पाएंगे.मतगणना स्थल पर अधिकारियों और प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट के लिए जो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, वहां मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। इसके लिए पुलिसकर्मियों को विशेष तौर पर हिदायत दी गयी है कि भीड़ जुटने की स्थिति में उन्हें दूर रखा जाएगा। पंडरा बाजार समिति के मुख्य द्वार से केवल प्रत्याशियों और उनके एजेंट्स को प्रवेश करने दिया जाएगा।प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर भी लगा है।और पूरे पंडरा बाजार परिसर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here