जंगली हाथी आ पहुंचा झारखण्ड विधानसभा,पुलिस और वन विभाग ने भगाया

0
jharkhand assembly

रांची : झुंड से भटककर झारखण्ड विधानसभा के पास मैदान में शनिवार आधी रात को एक जंगली हाथी घुस आया। करीब दो घंटे तक हाथी घूमता रहा इस दौरान लोग दहशत में रहे. यह हाथी एक घंटे से ज्यादा समय तक झारखंड विधानसभा के आसपास घूमता रहा. देर रात करीब 12.30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस ने सायरन बजाकर और पटाखे फोड़कर जंगली हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ा.देर रात होने और सड़क पर भीड़ न होने के कारण हाथी किसी को नुकसान नहीं पहुंचा पाया इस दौरान स्थानीय लोगों ने धैर्य के साथ हाथी को भगाने में सहयोग किया.वन विभाग का कहना है कि नगड़ी के पास जंगल में घूम रहे हाथियों का झुंड का एक हाथी भटककर विधानसभा के पास पहुंच गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here