रांची की एक महिला से पार्ट टाइम जॉब का आफर देकर 29.94 लाख की ठगी, पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

0
CYBER CRIME

Ranchi: रांची की एक महिला से इंस्टाग्राम पर वीडियो लाइक करें स्क्रिन शॉट लेकर भेजें नौकरी मिलेगा हर दिन हजारों रुपये मिलेंगे यह कह कर महिला ने साइबर फ्रॉड ने 29.94 लाख ठग लिए.और रांची की एक महिला ने साइबर फ्रॉड के इस झांसे पर विश्वास कर लिया और उसमे फस्ती चली गई .पीडित महिला ने साइबर थाने में यह मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की तो पता चला कि अपराधी दिल्ली में है. इसके बाद पुलिस ने दिल्ली जाकर उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी रविशंकर के नाम से जाना जाता है. वह नई दिल्ली के छावला थाना क्षेत्र के रहने वाला है. उसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल और कई सिम कार्ड भी बरामद किया है.आप को बता दे की रवि ने महिला से व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया और इंस्टाग्राम पर वीडियो लाइक कर स्क्रीनशॉट भेजने को कहा. साथ ही कहा कि ये पार्ट टाइम जॉब भी होगा.महिला ने ये काम ज्वाइन किया तो उसे टास्क दिया जाने लगा. हर टास्क के लिए पैसे भी मिलने लगे. इससे महिला को आगे भी काम करते रहने का मन हो गया.इसके कुछ दिन बाद साइबर अपराधी ने महिला को टेलीग्राम आईडी @Alyssa के माध्यम से संपर्क कर टास्क और हाइअर रेटिंग के लिए संपर्क किया गया.इस टेलीग्राम प्रोफाईल के माध्यम से दिए गए टास्क को करने के लिए इन्हें अलग -अलग बैंक खाताओ में पैसे डालने को बोला गया. पैसे डालने के बाद एक वेबसाइट अकाउंट बनाने बोला गया. जहां महिला के द्वारा किये गये इन्वेस्टमेंट का प्रॉफिट दिखाई देता था. पर महिला को प्रोफिट नहीं मिला.ऐसे ही क्र के धीरे-धीरे महिला से 29.94 लाख रूपया अकाउंट में ले लिया. फिर महिला को कुछ समझ नही आया तो महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार किया .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here