कल रात दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक बेबी केयर हॉस्पिटल में आग लग गई।आज लड़ने से मौके पर ही 7 बच्चों की मौ*त हो गई। मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशनों से आग बुझाने वाली 9 गाड़ियां पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचते ही फायर कर्मियों ने सेंटर से बच्चों को सुरक्षित निकालना शुरू किया। फायरकर्मियों ने 12 नवजात बच्चों को रेस्क्यू किया था। इन सभी बच्चों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इलाज के दौरान 5 बच्चों का इलाज चल रहा है। और बाकि बच्चो की मौके पर ही मौ*त हो गई. फायर डायरेक्टर ने बताया कि 120 स्क्वायर यार्ड में बने एडवांस केयर हॉस्पिटल बेबी केयर सेंटर में देर रात आग लगी। लगभग 16 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।




