आज गांडेय से झामुमो प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से झामुमो से INDIA गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में घाटशिला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई।कल्पना सोरेन ने कहा हेमन्त जी ने लाखों झारखण्डवासियों को सर्वजन पेंशन, हरा राशन कार्ड, अबुआ आवास जैसी कई योजनाओं से जोड़ने का काम किया, उन्हें हक-अधिकार देने का काम किया। इसलिए चुनाव से ठीक पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने डर कर साजिश के तहत हेमन्त जी को जेल में डाल दिया। भाजपा नहीं चाहती झारखण्ड का विकास हो, झारखण्डवासियों का विकास हो। भाजपा चिढ़ती है झारखण्डवासियों से, आदिवासियों-मूलवासियों से।किसानों पर अत्याचार करने वाली, मजदूरों का शोषण करने वाली और महिलाओं के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करने वाली भाजपा को पूरे देश ने नकार दिया है। आज हेमन्त जी झारखण्ड के लिए लड़ते हुए जेल में बंद हैं। वो झारखण्ड का बकाया पैसा मांग रहे थे इसलिए उन्हें जेल में बंद कर दिया गया। इस जेल की चाबी आप सभी के पास है। आप सभी से आग्रह है जेल का जवाब वोट से देने का काम करें। आपका एक-एक वोट दिल्ली में झारखण्ड की आवाज ऊंची करेगा और INDIA गठबंधन की सरकार बनाने में मदद करेगा। दिल्ली में INDIA गठबंधन की सरकार बनते ही हेमन्त जी भाजपा के षड्यंत्र से मुक्त हो जायेंगे।आप सभी से अपील है कि अपने हक-अधिकार के लिए 25 मई के दिन 3 नम्बर पर तीर-धनुष छाप पर INDIA गठबंधन के प्रत्याशी श्री समीर मोहंती जी को भारी से भारी मतों से विजयी बनायें।




