झारखण्ड के खूंटी जिला के खूंटी-चाईबासा सीमा पर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में भाकपा माओवादी संगठन का एरिया कमांडर बुधराम मुंडा मारा गया है।दरअसल माओवादियों के जुटने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी गुप्त सूचना के आधार पर कोबरा बटालियन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया था। इसी दौरान सर्वदा जंगल में पुलिस का माओवादियों से सामना हो गया।खूंटी-चाईबासा जिले के अड़की थाना क्षेत्र के कोचांग स्थित साके के सर्वदा जंगल में गुरुवार (23MAY) की दोपहर में ये घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, रांची रेंज के वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर जिला पुलिस और कोबरा बटालियन नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।घटना की पुष्टि करते हुए डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है.और बाकि माओवादी भाग निकले है फ़िलहाल अभी सर्च अभियान जारी है। 25 मई को झारखंड की चार सीटों पर चुनाव होना है।रांची लोकसभा क्षेत्र का इलाका खूंटी से सटा हुआ है। इस लोकसभा क्षेत्र में ही सरायकेला जिले का ईचागढ़ विधानसभा सीट भी शामिल है। लिहाजा, रांची से सटे नक्सल प्रभावित सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है।




