झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने शुक्रवार(17may ) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन को भेजा है।आलमगीर आलम ने अपना इस्तीफा ED द्वारा गिरफ्तारी के 3 दिन बाद सौंपा है। ED ने 15 मई को 6 घंटे तक लगातार पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था।दरअसल आलमगीर के पीएम के सहायक जहांगीर के घर से इडी ने 35 करोड़ बरामद किये थे। इसे लेकर इडी ने दो दिनों तक इनसे पूछताछ की थी। इस मामले में इडी को आलमगीर आलम सही जवाब नहीं दे पाये। इसके बाद उन्हें 15 मई को की देर शाम इडी ने गिरफ्तार कर लिया था।टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मंत्री आलमगीर आलम को कड़ी सुरक्षा के बीच 16 मई को रांची PMLA कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट में पेश करने के बाद ED के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका ने आलमगीर आलम को 10 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी थी. जिसका आलमगीर आलम के अधिवक्ता ने विरोध किया था. इसके बाद कोर्ट ने छह दिनों की रिमांड की मंजूरी दी.फ़िलहाल आलमगीर आलम अभी होटवार जेल में है .




