JHARKHAND : खूंटी से दो करोड़ से अधिक का डोडा जब्त,3 डोडा तस्कर गिरफ्तार

0
donga taskar

झारखंड की खूंटी पुलिस को शुक्रवार को डोडा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 3 तस्करों के साथ 2 करोड़ से अधिक का डोडा जब्त किया है।गुप्त सचूना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी टीम का गठन किया और कार्रवाई करते हुए मुरहू थाना क्षेत्र के गुमपुडू से 2 पिकअप वैन में लदे करीब 2 करोड़ का अवैध डोडा जब्त किया। बल्कि डोडा तस्करों को भी दबोच गया.स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि जंगल क्षेत्र में डोडा का अवैध कारोबार हो रहा है.बोरे में रखे गए डोडा की खरीदारी के लिए व्यापारी रात में आने वाले हैं. पुलिस ने मौके से 1183.45 किलोग्राम डोडा जब्त किया. इसकी कीमत करीब 1.77 करोड़ बतायी जा रही है.2 डोडा तस्करों दाउद कंडीर व सुनील कंडीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों इसई गुंपुडड़ू गांव के ही रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here