चारधाम मंदिरों में वीआईपी दर्शन पर रोक, 50 M के दायरे में मोबाइल फोन पर पाबंदी .

0
char dham

उत्तराखंड सरकार ने वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी है. सरकार ने गुरुवार को चार धाम मंदिरों में 31 मई तक वीआईपी एंट्री की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है.और साथ ही तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच चारधाम के मंदिर परिसर के 50M के दायरे में मोबाइल फोन पर पाबंदी लगा दी गई है.अब मंदिर परिसर के 50 मीटर एरिया में श्रद्धालु न फोटो खींच पाएंगे और न ही वीडियो बना पाएंगे।उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपने समकक्षों को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है.फोटो खींचने और वीडियो बनाने में काफी समय तक श्रद्धालु रूक रहे हैं। इस कारण आसपास अनावश्यक भीड़ हो रही है, जिस कारण यह फैसला लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here