रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के राढूजरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। देर रात शादी हुई,सुबह दुल्हा देवेश महतो का श*व बरामत .बताया जा रहा है की देवेश महतो की शादी नामकुम के लाली कोयनारटोली निवासी जेठू महतो की बेटी से 13 मई को तय हुई थी।इसी बीच लड़का देवेश को पता चला की उसकी होने वाली पत्नी का होरहाप के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है।जिसकी वजह से देवेश ने शादी से इंकार कर दिया था।इसे लेकर लड़की पक्ष के द्वारा मंगलवार को कोयनारटोली में पंचायत बुलाई गई। जिसमें देवेश एवं उनके परिवार वाले को भी बुलाया गया . पंचायत ने दोनों परिवारों को समजाबुझा कर शादी का फैसला सुनाया। और मंगलवार को देर रात तक दोनों की शादी कराई गई।बुधवार की सुबह चार बजे देवेश महतो शौच जाने की बात कहकर ससुराल से निकला । कुछ देर बाद देवेश के घर के पीछे बने पुआल के लिए बने मचान से देवेश का श*व लटकता मिला।मामले की जानकारी मिलते ही टाटीसिलवे पुलिस मौके पर पहुंची और श*व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़की के घरवालों ने युवक की ह*त्या कर श*व को फंदे से लटका दिया। इस मामले में मृ*तक के भाई ने लड़की के पिता, भाई और उसके जीजा पर ह*त्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच का रही है.




