रांचीः 37 करोड़ रुपये से अधिक कैश बरामदगी मामले में घंटों पूछताछ के बाद बुधवार की शाम को झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद आज गुरुवार को उन्हें ईडी ने रांची की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया। मामले में आलमगीर आलम को छह दिनों के लिए (22 मई तक) ED की रिमांड पर भेजा गया है।




