झारखंड में साइक्लोन का असर खत्म हो गया है. इसका असर तापमान पर दिखने लगा है. बादल छट गये हैं, तपती गर्मी का एहसास होने लगा है. राजधानी रांची का तापमान तीन से चार डिग्री बढ़ गई है. कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के पार पहुंच गया है. मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि यह धीरे-धीरे तापमान और बढ़ेगा.मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 20 मई को संताल परगना इलाके में बारिश हो सकती है. वहां गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान है.शेष राज्यों में आकाश में हल्के बादल छाये रहेंगे. मौसम शुष्क रहेगा. 17 और 18 मई को राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि या इससे अधिक हो सकता है. वहीं अगर हम आज के मौसम की बात करें तो तकरीबन रांची समेत सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा. दिन भर धूप खिली रहेगी. जबकि जमशेदपुर की बात करें तो तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा. आने वाले दिनों यह आंकड़ा पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. 20 मई तक शहर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं.




