झारखंड पुलिस को खटारा पेट्रोलिंग गाड़ियों से मिलेगा छूटकारा.पेट्रोलिंग कर रही झारखंड पुलिस को जल्द ही 470 बोलेरो वाहन मिलेंगे. इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पास प्रस्ताव भेजा है. प्रस्ताव की मंजूरी मिलते ही वाहनों की खरीदारी की प्रकिया शुरू कर दी जायेगी. बता दें कि झारखंड पुलिस ने इससे पहले 70 बोलेरो वाहन खरीदे थे,जो अब खटारा हो चुकी है जिससे पुलिस को पेट्रोलिंग करने में परेशानी का सामना करना परता हैं. अब झारखंड पुलिस आधुनिकीकरण मद की राशि से इन वाहनों की खरीदारी करेगी. इसके लिए सरकार के पास पर्याप्त फंड है जिससे पुलिस के संसाधन में रुपयों की कमी बाधक नहीं होगी . इन वाहनों से पुलिस के संसाधनों को मजबूत बनाया जायेगा.आप सभी को बता दे की झारखंड में कुल 606 थाना है, जिनमें 282 थाना नक्सल प्रभावित हैं. 282 थानों में से 155 ए ग्रेड नक्सल प्रभावित और 127 बी ग्रेड श्रेणी में आते हैं.अगर गाड़ी न हो तो पुलिस को घटना स्थल तक पहुंचने में देरी होती है और पुलिस को जल्दी पहुंचना भी होता है.कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखना पुलिस की जिम्मेवारी होती है. यही वजह है कि राज्य सरकार पुलिस थानों को आधुनिक बनाने के प्रयास में लगी है.आप सभी को जान कर हैरानी होगी की झारखण्ड में आज भी ऐसे थाने है जहा एक भी गाड़ि की सुविधा नही है.इन थानों का काम राम भरोसे चल रहा है. बिना टेलीफोन वाले थाने भी सबसे ज्यादा झारखंड में ही हैं.




