झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के रांची लोकसभा JBKSS प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो को रांची सिविल कोर्ट से मिली बेल.जैसा को सभी को पता है 3 मई को देवेंद्र नाथ महतो को लालपुर पुलिस ने समाहरणालय परिसर से नामांकन भरने से पूर्व गिरफ्तार किया था. मामला जेपीएससी परीक्षा परिणाम के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान दर्ज कांड संख्या 251/2021 में देवेंद्र नाथ की गिरफ्तारी की गई थी. गिरफ्तारी के बाद आज शुक्रवार को कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.




