पतरातू में अम्बा प्रसाद के साथ जेपी पटेल ने किया जनसंपर्क एवं जनसंवाद जनसभा

0
Amba prasad

हज़ारीबाग: आज अपने हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पतरातू प्रखंड में जनसंपर्क और जनसंवाद अभियान चलाने के क्रम में हजारीबाग के कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल ने बरकाकाना सीसीएल वर्कशॉप परिसर में लोगों से मिलकर आगामी 20 मई को महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह किया।उन्होंने कहा आज देश में महंगाई और बेरोजगारी दो सबसे बड़ी समस्याएं हैं। मोदी जी के राज में इतनी महंगाई है लोग अपनी मेहनत की कमाई से जरूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहे, इस सरकार को सत्ता से हटाना हम सभी की जिम्मेदारी है।अपने हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पतरातू प्रखंड में लगातार जनसंपर्क और जनसंवाद अभियान चलाने के क्रम में कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल घुटुआ बाजार पहुंचे। और प्रथम स्वतंत्रता सेनानी आदिवासी योद्धा शहीद जीत राम बेदिया की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया और हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र से जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया।बड़कागांव विधानसभा के पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत चैनगडा में स्थानीय विधायक अम्बा प्रसाद के साथ जनसंपर्क एवं जनसंवाद जनसभा मे मौजूद सभी को जेपी पटेल ने कांग्रेस की न्याय गारंटी के बारे में रूबरू कराते हुए कहा कांग्रेस का घोषणा पत्र समाज के हर तबके, हर क्षेत्र की बेहतरी के ‘न्यायपूर्ण’ दस्तावेज है, जिसमें लिखे हर वादे पर हम अमल करेंगे।इस दौरान सभी ग्रामवासियों माताएं एवं बहनों से 20 मई के दिन हाथ छाप पर वोट करने की अपील की।सभी ने एक स्वर में जनसमर्थन देने वादा किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here