प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के नबरंगपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे है. जनसभा संबोधित करते मोदी ने बोले की आज पड़ोसी राज्य झारखंड में नोटों के पहाड़ मिले हैं। लोग कह रहे हैं कि मोदी चोर है तो क्या ये पैसा मोदी के पास से मिला है ये पैसे मोदी ले जा रहे हैं।मोदी ने कहा कि गरीबों की एक-एक पाई भ्रष्टाचारियों से वापस लेंगे। मोदी जनता से बोले आप सब मुझे बताइए, अगर मैं उनकी चोरी बंद कर दूं, उनकी कमाई बंद कर दूं, उनकी लूट बंद कर दूं, तो क्या वे मोदी को गाली देंगे या नहीं? लेकिन मुझे ये काम करना चाहिए या नहीं?” आगे मोदी बोले गरीबों के पैसे की लूट किसी कीमत पर नहीं होने देंगे। ये मोदी की गारंटी है।जो जो गरीबो का पैसा खाये है सब के पास से पैसा वापस लेंगे.झारखंड में जो पैसा विकास के लिए खर्च होना था, वो पैसा कुछ लोगों की तिजोरियों में पड़ा है।ये सब पैंसा को मोदी निकलेगी.इसे केंद्र सरकार बाहर निकालने के लिए सभी तरह की कानूनी उपाय करेगी।जैसा की पता है आज सुबह ही झारखंड में मंत्री आलमगीर आलम के PS के नौकर के घर से नोटों का अंबार मिला है। चुनावी गहमा-गहमी के बीच ED के छापे में 40 से 50 करोड़ कैश मिलने का अनुमान है।




