लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड के गिरिडीह से गांडेय विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार अवधेश सिंह गिरफ्तार.अवधेश को नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा स्थित आवास से पकड़ा गया है। अवधेश के गिरफ्तारी की पुष्टि सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद रवानी ने की है.अवधेश सिंह गांडेय विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। आप सभी को बता दे की अवधेश सिंह को पुलिस ने 2022 में बेंगाबाद थाने में हुए एक मामले को लेकर की गई है गिरफ्तारी.अवधेश सिंह के खिलाफ कई थानों में दर्ज मामलों की जांच करने के लिए एसडीपीओ विनोद रवानी और अन्य पुलिस पदाधिकारी छानबीन कर रही हैं। पुलिसयह बात की पता लगा रही है की अवधेश सिंह के खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं और उनमें से कितने में उसने जमानत ली है। अवधेश सिंह लगातार किसानों के मुद्दे पर आंदोलन करते रहे हैं।इस कारन उन्हें हमेशा उनके खिलाफ मामला दर्ज होते रहता है.आप को बता दे की इस बार नामांकन के दौरान कई गिरफ्तारी हो चुकी है.जैसे रांची में जयराम महतो की पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र महतो को नामांकन के बाद गिरफ्तार किया गया था ,चतरा से सांसद रह चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि को चतरा में नामांकन दाखिल करने के बाद गिरफ्तार किया गया था,और अन्य को भी नामांकन से पहले या बाद गिरफ्तार किया गया है.




