देवघर DC:लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान के साथ पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन का संकल्प लें

0
deoghar dc

देवघर : जिले में शत प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक करने और स्वीप गतिविधियों से आम जनमानस को जोड़ने के उद्देश्य से वृक्षारोपन कार्यक्रम का आयोजन कर सरस कुंज परिसर में फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण हेतु डीसी ने सभी को मतदान करने का आग्रह किया। साथ ही क्लाइमेट चेंज, पर्यावरण संरक्षण के अलावा जिले में 10 अप्रैल से 04 मई तक चलने वाले विशेष कैम्प की जानकारी से डीसी ने सभी को अवगत कराया।इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अपने-अपने घरों में लगाने हेतु एक पौधा प्रदान किया गया है, ताकि लोकसभा आम चुनाव, 2024 में शत प्रतिशत मतदान के साथ पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन का संकल्प ले। साथ ही सरस कुंज परिसर में 130 फलदार पौधे लगाए गए और लगभग 600 से अधिक फलदार पौधे वितरित किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here