रांची: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने 31 करोड़ रुपये से अधिक की 8.86 एकड़ जमीन अवैध रूप से हासिल की थी. ईडी ने अपने इस आरोप में सबूत के तौर पर रेफ्रिजरेटर और स्मार्ट टीवी का बिल पेश किया है.ये रसीदें ईडी द्वारा रांची स्थित दो डीलरों से प्राप्त की गई थी और उन्हें पिछले महीने झामुमो नेता हेमंत सोरेन और चार अन्य के खिलाफ दायर अपने आरोप पत्र में संलग्न किया था. ईडी की शिकायत पर रांची में न्यायाधीश राजीव रंजन की विशेष पीएमएलए कोर्ट ने 4 अप्रैल को संज्ञान लिया है. ईडी का कहना है की रेफ्रिजरेटर और स्मार्ट टीवी संतोष मुंडा के परिवार के सदस्यों के नाम पर ख़रीदे गए थे. सूत्रों के मुताबिक़ संतोष मुंडा ने ईडी को बताया था कि वह 14 वर्षों के लिए उक्त भूमि (8.86 एकड़) पर हेमंत सोरेन की संपत्ति के देखभालकर्ता के रूप में रह रहे हैं.ईडी ने जमीन के टुकड़े पर राजकुमार पाहन नाम के व्यक्ति के दावे को भी खारिज कर दिया, आरोप है कि वह सोरेन के लिए संपत्ति को अपने नियंत्रण में रखने का “मुखौटा” था.



