रांची : करमटोली प्रेस क्लब के नजदीक थार जीप और स्कूटी में टक्कर ,स्कूटी सवार की मौ*त

0

रांची के बूटी मोड़ रोड स्थित तेज गति से जा रही थार गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी.जिससे हादसे में स्कूटी पर सवार 2 युवक की मौ*त हो गई. यह घटना लालपुर थाना क्षेत्र के बूटी रोड स्थित प्रेस क्लब के पास हुई है. जहां शनिवार की रात करीब 9:00 बजे तेज गति से आ रही जेएच JH 01EN 0011 नंबर एक थार जीप ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी.जिससे स्कूटी पर सवार 2 लोगो की मौ*त हो गई . वही घटना को होते देख लोगो ने थार जीप में तोड़फोड़ चालू कर दी. और पुलिस को घटना की जानकारी दी.घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है स्कूटी सवार दोनों युवक की पहचान गढ़वा के कांडी निवासी 27 वर्षीय अनुज कुमार और 25 वर्षीय अंकुश कुमार के रूप में हुई है। अनुज कुमार रांची में ही रहकर पढ़ाई करता था, जबकि अंकुश कुमार उसका मित्र था.स्थानीय लोगों के अनुसार थार जीप में सवार लोग शराब के नशे में थे और वे कहीं से पार्टी मना कर आ रहे थे।पुलिस ने क्षतिग्रस्त थार वाहन JH 01EN 0011 को जब्त कर लिया है. पुलिस के अनुसार गाड़ी चला रहे थे उसके पिता के नाम पर गारी था .गाड़ी चला रहे कविंद्र रे और पिता परमेश्वर रे है उनका वर्तमान पता कांके रोड के मिसिरगोंदा स्थित लेक पैलेस अपार्टमेंट, केयर ऑफ चेरी अग्रवाल, पहला तल्ला ए-4 है. जबकि स्थायी पता में भुरकुंडा का पटेल नगर दर्ज है. पुलिस थार में सवार लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. और पुलिस का कहना है की जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here